चौकीदार



चुनाव आने वाले हैं तो आएंगे जरूर
वही हैं द्वारपाल ये बताएंगे जरूर
 
कहानियाँ सुनाते हैं ये करते कुछ नही
कि बातें अपने मन की ये सुनाएंगे जरूर

कही सुनी नही ये बात जानते हैं हम
शहद में घोल वादे ये चटाएँगे जरूर

खरीदते हैं लोग सपने ये जो बेचते
जो घर ओ बार भी हैं बेचे जाएँगे जरूर

इकॉनमी फ्रांस से भी आगे बढ़ गयी
ब्रिटेन से भी जल्दी आगे जाएंगे जरूर

तरक्की देश की हुई है चार साल में
गरीबी मिट गयी यकीं दिलाएंगे जरूर

हैं काम के जो मसले वो न छेड़ दे कोई
की पाक वाला सुर ये फिर लगाएंगे जरूर

कहाँ थे होने कम जो दाम तेल के बढ़े
ये ग्लोबली समस्या है दिखाएंगे जरूर

है रोजगार ही नही तो भूखे मर रहे
पर देश है तरक्की पे बताएंगे जरूर

नवाब

Comments

Popular posts from this blog

बहरें और उनके उदाहरण

मात्रिक बहर

बहर